क्या वर्टिगो आपको थका सकता है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 14:23

क्या है वर्टिगो अटैक, जानें इसके कारण, लक्षण, बचाव एवं इलाज


सिर दर्द और चक्कर से परेशान युवती
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को हाल ही में वर्टिगो अटैक आया जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। तो क्या है वर्टिगो अटैक? किस वजह से होती है यह समस्या? क्या है इसके लक्षण? जानेंगे इन सबके बारे में विस्तार से।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। इसकी वजह से वर्टिगो अटैक। नुसरत ने इसके बाद एक इंटरव्यू में बताया कि डॉक्टर्स के अनुसार उन्हें वर्टिगो अटैक आया था। लगातार काम करने की वजह से उनका ब्लड प्रेशर 65/55 तक गिर गया था। हालांकि अब उनकी स्थिति ठीक है लेकिन इस समस्या को नजरअंदाज करने की गलती न करें क्योंकि वर्टिगो अटैक की समस्या ज्यादातर महिलाओँ को ही होती है। तो आइए जानते हैं इसकी वजह, लक्षण और बचाव।

वर्टिगो की वजह
शरीर में ब्लड की सप्लाई कम होने से ब्लड प्रेशर गिरने लगता है जिस वजह से वर्टिगो का अटैक आ सकता है। इसमें चक्कर आने लगता है। लगातार काम करते रहने के चलते खानपान को अवॉयड करने की गलती भी इसकी एक बड़ी वजह है क्योंकि इससे काम करने के लिए बॉडी को एनर्जी ही नहीं मिलती जिसकी उसे जरूरत होती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा टेंशन लेने से भी ऐसा हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वर्टिगो का प्रभाव थोड़ी देर के लिए भी रह सकता है और बहुत ज्यादा देर तक भी।


अन्य वजहें

1. कान की ब्लड वेसेल्स में कैल्शियम कार्बोनेट का कचरा जमा होना।

2. कान के अंदर किसी तरह का संक्रमण

3. मेनियार्स रोग की वजह से

4. वेस्टीब्यूलर माइग्रेन के कारण

5. लेब्रिथीनाइटिस

वर्टिगो के लक्षण

- चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा छा जाना।

ब्रेस्ट कैंसर विकसित न हो इसके लिए हम कौन से रिस्क फैक्टर पर ध्यान दें और क्या है इसका उपचार
शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर विकसित न हो इसके लिए हम कौन से रिस्क फैक्टर पर ध्यान दें और क्या है इसका उपचार
यह भी पढ़ें

- बहुत ज्यादा पसीना आना।

- दिनभर कमजोरी का एहसास होना।

- तेज आवाज से सिरदर्द शुरु हो जाना।

- चलते वक्त बैलेंस न बना पाना।

- कम सुनाई देना।

- उच्चाई से डर।

- हर वक्त गिरने का एहसास होते रहना।

वर्टिगो का इलाज

वर्टिगो अटैक आने पर डॉक्टर कुछ दिनों तक पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह देते हैं और इससे काफी आराम मिलता है। किसी चीज़ को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं तो मनोचिकित्सक की सलाह लेने में बिल्कुल न झिझकें। प्रॉब्लम ज्यादा होने पर डॉक्टर एंटीबॉयोटिक दवाइयां भी देते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info